शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी कोलोनी में मकान की छत पर पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिरा 6 साल का बच्चा परिजनों ने घायल अवस्था में एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। पिता शिवराज बैरवा ने बताया कि कनिष्क (6) रोज की तरह मकान की छत पर पतंग उड़ाता था। घर पर परिवार के सभी लोग ध्यान भी रखते थे। कनिष्क आज सुबह पतंग उड़ा रहा था। छत पर उसकी मां सुनीता भी वहीं बैठी हुई थी उसका भी ध्यान भटक गया। इस दौरान मकान की छत से एक मंजिल (11 फिट) नीचे गिर गया। उसके सिर में चोट आई तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर भर्ती करके सीटी स्कैन और एक्स-रे करवाया है। डॉ. एस एन गौतम ने बताया कि बच्चों का सीटी स्कैन और एक्सरे करवाया है। सिर में ज्यादा गंभीर चोट नहीं है। छोटी सी इंजरी हुई है रिकवर हो जाएगा। पतंग उड़ाने का सीजन शुरू हो गया है। हर साल इस तरह की घटनाएं होती रहती है। बाजारों में चाइनीस मांझा आने लगा है और हमें खुद को सख्त होना पड़ेगा। हम चाइनीस मांझा नहीं खरीदे। प्रशासन चाहे कितना भी सख्त कारवाई करे। दुकानदार प्रशासन के आते ही छुपा देता है फिर वापस बेचने लग जाता है। दुकानदार को भी इससे मुनाफा होता है। दुकानदार को भी ध्यान रखना चाहिए कि वह चाइनीज मांझा नहीं बेचे। मां-बाप भी अपने बच्चों को मना करें चाइनीस मांझा लेने से यह बेहद ही खतरनाक है। चाइनीज मंझा अगर बिजली के तारों में टच हो जाए तो उसमें करंट आ जाता है। कल भी एक घटना हुई है इसलिए चाइनीज मांझा ना खरीदें।


