BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ली मीडिया विभाग की बैठक:केके शर्मा ने कहा- डिबेट के विषयों पर सर्च नहीं, गंभीरता से रिसर्च करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे है। बुधवार (17 सितंबर) को उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान केके शर्मा ने कहा कि देश की राजनीति में विचारधारा की मजबूती के लिए सूचना माध्यमों का सहयोग कैसे लें, इसे लेकर हमने संस्थागत कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा यही कारण है कि भाजपा मीडिया विभाग पूरे देश में बेहतर कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ में भी मीडिया विभाग सदैव की तरह बेहतर कार्य योजना के साथ जुटा हुआ है। प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट के लिए दिए जरुरी टिप्स केके शर्मा ने प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट के लिए जरुरी टिप्स देते हुए कहा कि हमें अपने पक्ष को मजबूत करके विचारों में मजबूती व प्रामाणिकता हमेशा की तरह रखनी चाहिए। हमारी विरोधी दल केवल भ्रामक बातें कर केवल कुप्रचार में लगे होते है। पार्टी लाइन पर फोकस करने की बात कही शर्मा ने कहा कि जब भी टीवी डिबेट्स में जाएं तो पार्टी लाइन पर ध्यान देना चाहिए। हम लगातार अपनी बातों को सही ढंग से कहने में सफल होते हैं, जिसके कारण ही हमारे विरोधी हमेशा बिना तथ्य की बातें कर गलत नैरेटिव सेट करना चाहते हैं, जिसका खुलासा भी हमें करना चाहिए। केके शर्मा ने आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आप किसी विषय को सर्च करने के बजाय उस पर रिसर्च करें। इस मौके पर प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, अमित चिमनानी, प्रमोद शर्मा, शताब्दी पांडेय, उज्ज्वल दीपक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *