डूंगरपुर की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने गुजरात से बाइक चुराकर ला रहे 3 बदमाशों को रतनपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है। वहीं उनके कब्जे से चोरी की 3 बुलेट बाइक भी जब्त की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बिछीवाड़ा थाने के सीआई कैलाश सोनी ने बताया कि रतनपुर बॉर्डर पर पुलिस की ओर से नाकेबंदी की जा रही थी। इस दौरान गुजरात की ओर से 3 बुलेट पर 3 बाइक सवार आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक सवार युवक अपनी अपनी बाइक को खड़ा करके भागने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों युवकों को डिटेन किया। वहीं पुलिस ने जब तीनों बुलेट चेक की तो तीनों बुलेट पर चाबी नहीं लगी थी। वहीं टैंक के लॉक भी टूटे हुए थे। जिस पर पुलिस को तीनों बुलेट चोरी करके लाने का अंदेशा हुआ। पुलिस ने राजसमंद निवासी मुकेश रैगर, पूरण कुमावत और भीलवाड़ा निवासी भगवान कुमावत को गिरफ्तार करते हुए तीनों बुलेट को जब्त किया। फिलहाल पुलिस ने चोरी की तीनों बाइक के संबंध में बदमाशों से पूछताछ कर रही है।


