रायगढ़ में ट्रैलर ने मवेशी को कुचला, 1 की मौत:दूसरा मवेशी घायल, रात में लोगों ने किया चक्काजाम, भगवानपुर रोड पर हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रैलर वाहन ने मवेशियों को कुचल दिया। इससे एक मवेशी वाहन के नीचे फंस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मवेशी के पैर में चोट आने से वह घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात तकरीबन साढ़े 10 बजे जिंदल की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रैलर भगवानपुर की ओर आ रही थी। जिसके चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। इससे एक मवेशी गाड़ी के नीचे फंस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे मवेशी के पैर में गंभीर चोट पहुंचने से वह जख्मी हो गया। घटना की सूचना गौ सेवक व आसपास के लोगों को लगी, तो वे तत्काल मौके पर पहुंच गए और मामले में FIR कर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिए। इससे सड़क के दोनों ओर अन्य वाहनों की लंबी लाईन लग गई। प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग करने लगे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाईश देने लगे, लेकिन कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शनकारी अढ़े रहे। पुलिस ने जब FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही, तो मामला शांत हुआ और चक्काजाम समाप्त हुआ।
आरोपी को हिरासत में लिया गया
इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि 1 मवेशी की मौत हुई और एक घायल है। रात में घटना भगवानपुर के पास घटित हुई थी। मामले में आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *