सीकर में ट्रक-पिकअप की भिड़ंत VIDEO:हाइवे पर गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, पिकअप ड्राइवर घायल

सीकर में सांवली बाइपास से बीकानेर मार्ग पर एक ट्रक और पिकअप गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक हाइवे किनारे बने ढाबे के सामने पलट गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की और ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और पिकअप गाड़ी से भिड़ गया। ट्रक सीकर से जयपुर की ओर जा रहा था। पिकअप गाड़ी सीकर से लक्ष्मणगढ़ की और जा रही थी। ट्रक के पिकअप गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ढाबे के सामने पलट गया। जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। भिड़ंत के ठीक बाद ट्रक और पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। मौके से ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जबकि पिकअप चालक को मामूली चोटें लगी हैं। हाईवे पेट्रोलिंग ऑफिसर महिपाल यादव ने बताया- ट्रक सीकर से जयपुर जा रहा था और कैंपर गाड़ी लक्ष्मणगढ़ की ओर। तभी अचानक सामने आ रही गाय को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को मोड़ दिया और ब्रेक लगा दिए। जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यादव कहा कि हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है, जिसके चलते ऐसे हादसे आम हो गए हैं। सीकर जिले में इस साल अब तक 150 से ज्यादा सड़क हादसे दर्ज हो चुके हैं। जिनमें 50 से अधिक मौतें हुई हैं। हाइवे पर स्पीड लिमिट का पालन न करना और आवारा पशु इसका मुख्य कारण हैं। स्थानीय लोगों ने सांवली बाइपास पर फुट ओवरब्रिज और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *