बारां में 2.275 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखकर छिपने पर पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

बारां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो 275 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेलवे माल ट्रैक के पास की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और पुलिस उपाधीक्षक ओमेन्द्र सिंह शेखावत के सुपरविजन में थाना कोतवाली बारां की एक टीम गठित की गई थी। चैकिंग के दौरान टीम को रेलवे माल ट्रैक की तरफ से दो व्यक्ति अपने हाथों में बैग लेकर पब्लिक पार्क की गली में आते हुए दिखे। पुलिस जीप और जाप्ते को देखकर वे छुपने की कोशिश करने लगे, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और उन्हें हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके बैगों में 2 बंडलों में 2 किलो 275 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर गोपाल कॉलोनी निवासी जाकिर हुसैन और श्रमिक कॉलोनी निवासी इतिहास अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में थानाधिकारी योगेश चौहान, हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, मनीष कुमार, शाहउद्दीन, आकाश शिन्दे, हरिप्रकाश, बलवान, जसवंत और जुगल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *