भरतपुर के सर्राफा बाजार के बाहर स्थित लिली ज्वेलरी की दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक को 7 से 8 लाख तक नुकसान हुआ है। जब दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए आया तो, उसे पड़ोसियों ने बताया कि दुकान में धमाकों जैसी आवाज आ रही है। साथ ही धुआं भी निकल रहा है। दुकान की शटर खोलने पर पता लगा की दुकान में आग लगी हुई है। शटर उठाते ही निकली आग की लपटें दुकान मालिक सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान सर्राफा बाजार के बाहर अम्बे ज्वेलरी के नाम से स्थित है। उनकी लिली ज्वेलरी की दुकान है। आज सुबह करीब 11 बजे जब वह दुकान खोलने के लिए आये तो, उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि उनकी दुकान से कुछ फटने की आवाज आ रही है। साथ ही धुआं भी निकल रहा है। सुरेश ने तुरंत की शटर खोली तो, दुकान के फर्नीचर में आग लगी हुई थी। लाखों का नुकसान कुछ देर बाद दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। साथ ही खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। दुकान मालिक के अनुसार दुकान में 7 से 8 लाख तक का नुकसान हुआ है। दुकान में परफ्यूम भी रखे थे।


