कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:हादसे के बाद आरोपी मौके से हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश

डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के झोथरी गांव के पास एक ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरासी थाने के हेड कॉन्स्टेबल ईश्वरलाल ने बताया कि झोथरी निवासी राकेश रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता सुखलाल बाइक लेकर सामान लाने के लिए झोथरी बस स्टैंड की ओर गए थे। इस दौरान करावाड़ा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इको कार ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में सुखलाल को गंभीर चोट आई। जिसको गंभीर अवस्था में डूंगरपुर जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्चुरी में शिफ्ट करवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *