जालोर के हेड पोस्ट ऑफिस रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज जालोर संस्था के द्वारा ब्रह्माकुमारीज भवन में सोमवार को निशुल्क स्पाइन एवं हड्डी रोग परामर्श शिविर हुआ। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञों के द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। बीके रंजू बहन ने बताया- शिविर में सोमवार को ब्रह्माकुमारीज जालोर संस्था, ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू के सहयोग से निशुल्क स्पाइन और हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्लोबल हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कैलाश कडेल परामर्श दिया। शिविर में 8 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर ग्लोबल हॉस्पिटल में रेफर किया गया। इस मौके पर शिविर में आए मरीजों को जीवन में मेडिटेशन का महत्व भी समझाया गया। शिविर में जेपी सिंह, बीके शिल्पा बहन, शिवानी बहन, बदामी माता, कांतिलाल भाई, संदेश कुमार और हंसाराम राणा मौजूद रहे।


