विदिशा के गुलाबगंज क्षेत्र के खामखेड़ा गांव के एक परिवार को गांव के कुछ लोगों के डर के कारण अपने ही घर से दूर रहना पड़ा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण आज परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में उनके ही समाज के कुछ लोग शराब के नशे में उत्पाद मचाते हैं। जब उन्होंने इन हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे डरकर वे गांव छोड़कर यहां-वहां भटकने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई पीड़िता विनीता बबीता वंशकार ने बताया कि शंकर, पप्पू, रोहित और उनके घरवालों ने उनके देवर धानक को रोककर बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आईं। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण से परिवार अब अपने गांव वापस जाने से डर रहा है। एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और मामले की जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की करने का आश्वासन दिया।


