विजय नगर क्षेत्र में सोमवार को बैरवा समाजजन द्वारा आम सहमति से संत बालीनाथजी समूह का गठन किया गया। प्रारंभ में बैरवा समाज के 70 परिवारों को इसमें शामिल किया गया है एवं आगामी 2 महीने तक समाजजन को सदस्यता दी जाएगी । समूह के गठन के वक्त पूर्व निगम सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद मुन्नालाल यादव एवं पार्षद सीमा संजय चौधरी बतौर अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने समाजजन को समूह में संयम एवं विश्वास बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्य संयोजक राजेन्द्र कुवाल, अध्यक्ष नीरज मिमरोट एवं सचिव अजय वाडिया को बनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया एवं सहभोज किया गया। सभी समाजजन द्वारा क्षेत्र में एकता बनाए रखने एवंआपसी सहयोग को कायम रखने का प्रण भी लिया गया।


