कोडरमा| थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह स्थित सांसद आवास के समीप रांची–पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर नाले से शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। (उम्र लगभग 50 साल )फिलहाल अधेड़ की पहचान नही हो सकी है। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस समय हुई जब टहलने निकले लोगों में से एक की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और मामले की सूचना कोडरमा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई पहचान से जुड़ा सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि हाल के दिनों में जिले से कुछ लोगों की गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज हुई हैं। उन गुमशुदा लोगों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है


