बाड़मेर में घर में घुसकर ज्वेलरी चुराई, 3 गिरफ्तार:6 लाख रुपए के गहने बरामद; परिवार खेती करने गया था

बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व कैश रुपए चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4 तोला सोने और 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। ताले तोड़कर घुसे चोर पुलिस के अनुसार, सिवाना निवासी सुंदर देवी ने 11 सितंबर को सिवाना थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि मेरा घर गांव रमणिया मोहल्ला हॉस्पिटल के सामने आया हुआ है। मैं और मेरे परिवार के सदस्य कृषि कार्य के लिए खेत में गए हुए थे। तब चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर कमरे में बनी अलमारी के लॉक तोड़कर सोने की कंठी, तेड़िया व टोपस तथा चांदी का कंदौरा, बाजुबंद, बोरिया, फूल, चूड़ी, पायल, कांकणी, हथफूल समेत जेवरात तथा 10 हजार रुपए कैश चुरा कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहां से सबूत जुटाने के साथ-साथ के लोगों से पूछताछ की गई। 6 लाख रुपए का चुराया माल बरामद एसपी रमेश कुमार ने बताया- थाना स्तर सिवाना थानाधिकारी दिनेश डांगी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी, परंपरागत पुलिसिंग व सूचना के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए संदिग्ध जगदीश पुत्र मांगीलाल निवासी रमणिया, ईश्वरसिंह पुत्र हिरसिंह निवासी दरबलों की ढाणी मूलसिंह पुत्र मगसिंह निवासी भागवा आर, सिवाना को डिटेन किया गया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही से चुराया माल करीब 4 तोला सोने के जेवरात, 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों में गहनता से पूछताछ की जा रही ै। तीनों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज आरोपी जगदीश के खिलाफ सिवाना थाने में तीन, ईश्वरसिंह और मूलसिंह के खिलाफ 1-1 मामला दर्ज है। कार्रवाई में सिवाना थाने के एएसआई लजपत सिंह, कॉन्स्टेबल रेंवतसिंह, दुर्गेश, सुरेश कुमार, देवाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *