भास्कर न्यूज | गिरिडीह अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा गायत्री परिवार की संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जयंती पर पूरे जिले में सामूहिक जप एवं गायत्री दीप महायज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार संध्या 4 बजे गायत्री मंत्र के अखंड जप से हुआ। इसके बाद पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। गायत्री परिवार के जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव एवं घरों में गायत्री दीप यज्ञ, हवन यज्ञ और संस्कार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कामेश्वर सिंह, नरेश प्रसाद यादव, सहदेव प्रसाद कुशवाहा, हरेंद्र चौधरी, पोखन महतो, ईश्वर दास, किशुन महतो आदि थे।


