बगोदर| बगोदर के पुरानी जीटी रोड के निकट स्थित श्री शक्ति दुर्गा मंदिर में नवरात्र उत्सव का शुभारंभ 22 नवंबर से होने जा रहा है। पूजा कमेटी इस आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। लेकिन मंदिर के सामने स्थित डिवाइडर पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जो नजारे को खराब कर रहे हैं। मंदिर से लगभग 50 फीट दूर थाना गेट के पास थाना पुलिस द्वारा जब्त की गई गाड़ियां सड़क पर खड़ी पड़ी हैं, जो अब एक तरह से शौचालय का रूप ले चुकी हैं। इसके अलावा, बजरंगबली मंदिर चौराहा के पास सरिया रोड की नालियों से बहने वाला गंदा पानी सड़क पर बदबू और गंदगी फैलाने का कारण बन रहा है। बगोदर बाजार के लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में चारों तरफ गंदगी का माहौल व्याप्त है। नवरात्र के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


