अधिवक्ता धनेश्वर यादव का निधन, शोक

गिरिडीह |अखिल भारतीय यादव महासभा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता धनेश्वर यादव का गुरुवार को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। कुछ दिनों से बीमार चल रहे धनेश्वर यादव का इलाज जारी था, लेकिन गुरुवार आधी रात के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं। धनेश्वर यादव के पार्थिव शरीर के गिरिडीह वकालत खाना में आगमन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत, कामेश्वर यादव, झारखंड बार काउंसिल के सदस्य परमेश्वर मंडल, मंटू सिन्हा, दुर्गा पांडे, अर्जुन महतो, नदलाल यादव, दामोदर गोप, दशरथ प्रसाद, भुनेश्वर महथा, विपिन यादव, विमल यादव, जयदेव यादव, मनोज कुमार, वीरेंद्र यादव, रूद्रदेव वर्मा, उपेंद्र पांडे, दिनेश शर्मा सहित अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पतारी (सोनबाद) पहुंचा। वहां पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, पूर्व मुखिया रामप्रसाद यादव, राष्ट्रीय यादव सेना जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, झामुमो नेता सुनील यादव, शिवशंकर गोप, सरयू गोप, राजेंद्र यादव, मुखिया शिवनाथ साव, कोयला मजदूर नेता राजेश यादव, संजय चौधरी, संजय यादव, महेश निराला, बजरंगी यादव, रघुनाथ महतो सहित अनेक ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज और राजनीतिक क्षेत्र में धनेश्वर यादव के निधन से शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *