चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, जूते उतरवाकर कैंडीडेट्स की हुई चेकिंग:ट्रांसपेरेंट पेन नहीं होने पर मेटल डिटेक्टर से किया चेक, कानों से उतरवाई बालियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दूसरे दिन शनिवार को भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। एग्जाम के लिए करीब 60 केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा में 1 घंटे पहले ही कैंडिडेट्स को केंद्र पर एंट्री दी गई। आज भी यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित हो रही है। दूसरे दिन भी परीक्षा सेंटर्स पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। कैंडिडेट्स के जूते उतरवा कर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। ट्रांसपेरेंट पेन नहीं होने पर उसे भी मेटल डिटेक्टर से चेक किया। कैंडिडेट्स के गले और हाथों से धागे तो वही महिला कैंडिडेट्स के कानों से बालियां उतरवायी गई। शनिवार को सावित्री स्कूल सेंटर पर ऐसे कई कैंडीडेट्स पहुंचे जिनके एडमिट कार्ड और डॉक्यूमेंट में मामूली बदलाव के कारण उन्हें एंट्री करने में समस्या का सामना करना पड़ा था। लेकिन बाद में दूसरे दस्तावेज दिखाने पर उन्हें एंट्री दे दी गई। सावित्री स्कूल सेंटर पर एक कैंडिडेट फुल स्लीव टी-शर्ट पहन कर पहुंचा जिसे एंट्री नहीं दी तो वह बहस करना शुरू हो गया। बाद में कर्मचारियों ने अधिकारियों से वार्ता कर उसे एंट्री दी गई। पहले दिन 85.22% ने दी परीक्षा अजमेर में पहले दिन भी परीक्षा आयोजित हुई थी। कुल 85.22% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। करीब 60 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई थी। नकल की रोकथाम और डमी कैंडिडेट्स को पकड़ने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *