बांसवाड़ा में पुलिस ने लूट के 3 आरोपियों को पकड़ा:बदमाशों से लूटा गया मोबाइल बरामद; बाइक के आगे कार लगाकर की थी मारपीट

कोतवाली थाना पुलिस ने लूट के मामले में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सीआई रूपसिंह ने बताया की निचला घंटाला निवासी राजू गुर्जर पिता पन्ना गुर्जर उम्र 42 साल ने 16 सितंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 5 जुलाई की रात को ड्यूटी मोटरसाईकल बांसवाड़ा से अपने घर निचला घंटाला जा रहा था। रात 9 वह वेयर हाउस के सामने निचला घंटाला रोड पर पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर आए। उसकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर आगे उनकी गाडी खड़ी कर दी। तीनों नीचे उतरे और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट कर मोबाइल फोन, पांच सौ रुपए लूट कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू पीपलवा निवासी परमेश पिता हरीश खराडी उम्र 23 वर्ष, अजय पिता रमेश मईडा उम्र 19 वर्ष बांसवाड़ा को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। दोनों आरेापियों ने अपने साथी सूरज पिता शांतिलाल के साथ मिलकर कर घटना स्वीकार किया। जिसपर बदमाश परमेश खराड़ी व अजय मईडा को न्यायालय में पेश कर पिसी रिमांड ली गई। व फरार आरोपी सूरज पिता शांतिलाल खराडी को गिरफ्तार किया गया। तीनों बदमाशों से घटना में लुटा गया मोबाइल बरामद कर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *