प्री डीएलएड 2025, रिफंड पोर्टल शुरू:अभ्यार्थी 26 सितंबर तक ही कर सकते हैं रिफंड के लिए आवेदन, ये रखें सावधानी

प्री डीएलएड परीक्षा (Pre-D.El.Ed Exam) की काउंसलिंग में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘रिफंड आवेदन पोर्टल’ खोल दिया गया है। यह परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) द्वारा आयोजित की गई थी। समन्वयक (coordinator) डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर अपने बैंक खाता की जानकारी चेक कर सकते हैं। रिफंड की प्रक्रिया ऐसे चेक करें सह समन्वयक डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि यदि अभ्यर्थी पहले दिए गए अपने बैंक खाता डिटेल में कोई संशोधन करना चाहता है या नया बैंक खाता एड करवाना चाहता हैं। तो एडिट विकल्प में जाकर अपना डिटेल दोबारा भरें, संबंधित चैक या पासबुक का पहला पेज अपलोड करें। वैरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी स्वयं के लॉगिन पर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक खाता वैरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समन्वयक कार्यालय की हेल्पलाइन नंबर/ईमेल पर संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *