एसपी बोले-15 लाख के 72 मोबाइल बरामद कर लौटाए:थाने का निरीक्षण कर देखा क्राइम रिकॉर्ड, कहा- टीमवर्क के साथ करें काम

बालोतरा एसपी रमेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम को समदड़ी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, हथियारों की स्थिति, मालखाना और हवालातों की व्यवस्थाओं को भी देखा। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी अधिकारी ओर जवान की लापरवाही या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही थाना स्टाफ को टीम वर्क और पारदर्शिता से काम करने की नसीहत दी है। दरअसल, एसपी रमेश कुमार गुरुवार देर शाम को अचानक समदड़ी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान थाने में पेडिंग केस, अन्य मुकदमों को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान समदड़ी थानाधिकारी ओमप्रकाश मौजूद रहें। एसपी ने निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए है। वहीं गंभीर मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा है। अच्छे काम करने वालों को अवार्ड एसपी ने मीडिया बातचीत में कहा- बाड़मेर में बीते दिनों डीजीपी की ओर से मीटिंग ली गई थी। उनसे मिलने निर्देशों के आधार पर समय-समय पर थानों के निरीक्षण कर रहे है। निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई उसके बारे में बताया है। जो अच्छा काम किया है। उनको अवार्ड भी दिया जा रहा है। नशे के खिलाफ कार्रवाई एनडीपीएस और बजरी माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई जा रही रहेगी। थाने से संबंधित जो भी समस्याएं उनको सुना गया है। उसका समाधान किया जाएग। नशा बहुत बड़ी चुनौती है ना केवल पुलिस के लिए बल्कि हर समाज के लिए भी है। पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी कर रही है। हमारी लोगों से अपील है कि आसपास कोई तस्करी या अवैध मादक पदार्थ सप्लाई हो रहे है। हमें सूचना दे, आपकी सूचना को गोपनीय रखते हुए तत्काल कार्रवाई करेगी। पुलिस ने 15 लाख के 72 मोबाइल बरामद किए एसपी ने कहा- पुलिस मुख्यालय की ओर से भी हमें निर्देश मिले है। साइबर शील्ड का एक अभियान भी चलाया जा रहा है। हमने 15 लाख रुपए के 72 मोबाइल लोगों को बरामद करके दिए है। साइबर ठगी के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इनपुट : महावीर सैन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *