परपोड़ी | शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, नवागांव खुर्द में बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाला के प्रभारी प्रधानपाठक राकेश साहू द्वारा पिता स्वर्गीय सरजू राम साहू के प्रथम पितृ श्राद्ध के अवसर पर रखा गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य बेदराम वर्मा, सीएसी श्रीराम साहू, प्रभारी प्रधानपाठक राकेश साहू, प्रधानपाठक तरुण साहू, प्रधानपाठक संतोष वर्मा, शिक्षक राजेश पटेल, शिक्षिका गायत्री साहू एवं पूर्व सरपंच गिरवर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।


