देवघर जिले के नए एसपी सौरभ कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि देवघर आस्था और श्रद्धा की नगरी है। यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। उनका पहला कर्तव्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन कराना होगा। मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन मिलकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी बाबा बैद्यनाथ धाम देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी। एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने जनता से अपराधमुक्त जिला बनाने में सहयोग मांगा। युवाओं और नागरिकों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


