मणिपुर उग्रवादी हमले में बस्तर का जवान शहीद:असम राइफल्स में तैनात थे रंजीत कश्यप, इलाके में शोक

मणिपुर में में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से एक छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बालेंगा गांव के रहने वाले रंजीत कुमार कश्यप भी शामिल हैं। शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। अचानक हुई गोलीबारी में एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में एक ऑफिसर और जवान रंजीत कुमार कश्यप शहीद हो गए। इनके अलावा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं रंजीत कश्यप बस्तर के बालेंगा इलाके के रहने वाले थे। असम में अपनी सेवा दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *