मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बांसवाड़ा पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री 12:40 पर कुशलबाग मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचकर शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। शिविरों का अवलोकन करते हुए वहां लगे विभिन्न स्टॉलों की भी जानकारी ली। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण के लिए कोई सोचेगा नहीं और किसी ने किया तो जेल की सलाखों के पीछे जाएगा। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी नापला आ रहे हैं। सभी लोग वहां बड़ी संख्या में पधारकर स्वागत अभिनंदन करें। नापला में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे यहां शाम 4:30 बजे तक माही बांसवाड़ा एटॉमिक पावर प्लांट स्थल पहुचेंगे। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समीक्षा करेंगे। शाम 4: 40 बजे हेलीपैड नापला से प्रस्थान कर सांय 5:20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसे लेकर सुबह से प्रशासन के आला अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।


