बीजेपी का कार्टून वार…. राहुल- पायलट,बैज-भूपेश पर साधा निशाना:BJP के पोस्टर में जेन..जेड राहुल को लात मारते, पायलट-बैज-भूपेश नोट के साथ दिखे; कांग्रेसी बोले कराएंगे FIR

छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों सोशल मीडिया पर कार्टून वॉर तेज हो गया है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पेज में दो कार्टून जारी किए है। पहले कार्टून पोस्टर में दो करेक्टर्स है, जिसको जेन..जेड (जेनरेशन Z’) और राहुल बताया गया है। दूसरे पोस्टर में तीन करेक्टर्स है। इन करेक्टर्स को नोट के साथ दिखाया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची रार, कांग्रेस की रैली में रुपए बांटने के बाद भी नहीं जुट रही भीड़। इस पोस्ट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी आईटी सेल ने इस कार्टून को फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया। इसके कैप्शन में कांग्रेस को कमजोर और दिशाहीन पार्टी बताया गया। पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कि बीजेपी को कांग्रेस की रैलियों के लिए एक अपना एक प्रतिनिधी नियुक्त कर देना चाहिए। प्रतिनिधि को हम मंच जगह देंगे और वो बीजेपी के आला नेताओं को कांग्रेस की रैलियों की भीड़ व कार्यक्रम की सही जानकारी देगा। उनको भीड़ का वीडियोग्राफी करवा लेना चाहिए, ताकि सही जानकारी मिल सके। पर्दे के पीछे छिपकर काम करने का धंधा बंद कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पैसों वाली भीड़ बुलाई गई है। ये सबको पता है, आप बोलो तो वीडियो भेज दे। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने बीजेपी नेताओं पर आला नेताओं से चर्चा करे एफआईआर कराने की बात कही है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, कि बीजेपी की सोशल मीडिया सेल से लगातार कांग्रेस के सीनियर लीडर्स और उनके परिजनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है। हम इस मामले की शिकायत अब पुलिस से करेंगे। देखना अब यह है, कि बीजेपी सरकार के राज्य में कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों पर टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं। अब पढ़े बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा, कि कांग्रेस की एक्टिविटी को ध्यान में रखने के लिए बीजेपी को आदमी नियुक्त करने की क्या जरूरत है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के लोगों के कृत्य यू ही वायरल हो जाते है। 200 रुपए देकर महिलाओं को बुलाया जाता है और ये लोग उन्हें 100 रुपए देते है। कांग्रेस की इस हरकत से महिलाएं आक्रोशित होगी तो वीडियो तो जरूर वायरल होंगे। कांग्रेस के नेता कार्यक्रम में एक करते है, लेकिन अलग-अलग मंच लगाकर नेतागिरी करते है। एक मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रदर्शन करने के लिए एक साथ आते है और फिर मंच से भाषण देकर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते है। कांग्रेस जो कर रही है, उसका प्रचार जनता खुद कर रही है और कह रही है, कि कांग्रेस में अब कुछ भी बचा नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *