सवाई माधोपुर के शहरी सेवा शिविर में पहुंचे अशोक परनामी:परनामी से लोगों ने कहा-पट्टे नहीं बन रहे; अधिकारियों को दिए निर्देश

सवाई माधोपुर में शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र में लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है‌। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद परिसर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जिलाध्यक्ष मानसिंह शिविर में पहुंचे। यहां पहुंचकर भाजपा नेताओं ने शिविर का निरीक्षण। इस दौरान अशोक परनामी की ओर से कॉमन कैंप परिवेदना ली। यहां भाजपा नेताओं की ओर से लोगों से संवाद किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी और जिलाध्यक्ष गुर्जर से लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र में पट्टे नहीं बनने की शिकायत की। इस पर भाजपा नेताओं ने सम्बन्धित अधिकारियों को लोगों के पट्टे बनाने और लोगों के काम तुरंत करने के निर्देश दिए। इससे शिविरों का लाभ बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंच सके। परनामी लोगों से बोले, नहीं बन रहे पट्टे इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक परनामी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की जनता के लिए सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज शिविर निरीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य सेवा सबके द्वार जाए। इन शिविर में एक ही छत के नीचे सभी नल, पानी, बिजली सहित सभी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से राजस्थान की जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इससे सुशासन लोगों तक पहुंच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *