राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा, 2024 सवाई माधोपुर जिले के कुल 29 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में हुई। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक दो पारियों में आयोजित हो रही है। शुक्रवार को परीक्षा के पहले दिन यहां 14325 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 2331 स्टूडेंट्स गैरमौजूद रहे। यहां पहले दिन कुल 16,656 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। पहले दिन कड़ी चैकिंग के बाद मिला प्रवेश यहां पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें कुल 8328 रजिस्टर्ड थे। जिसमें 7046 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 1282 गैरहाजिर रहे। यहां दूसरी पारी कुल 8328 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिसमें कुल 7279 स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।जबकि 1049 स्टूडेंट्स गैरमौजूद रहे। यहां दोनों पारियों में स्टूडेंट्स को एक घंटे बाद प्रवेश दिया। इससे पहले स्टूडेंट्स की कड़ी चैकिंग की गई। प्रवेश से पहले स्टूडेंट्स के सभी सामान बाहर रखवाए गए। वहीं महिलाओं को जेवर व अन्य आभूषण उतारने के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम देखने को मिले। जबकि कई परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे देरी से आने वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश नहीं दिया गया। अब यह परीक्षा शनिवार और रविवार को आगामी दो दिन तक आयोजित होगी।


