राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने बसेड़ी के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशुधन निरीक्षक मानसिंह को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। विभागीय आदेश के मुताबिक उन्हें वर्तमान कार्य से मुक्त कर दिया गया है। आदेशों की प्रतीक्षा अवधि में उनका मुख्यालय निदेशालय पशुपालन विभाग, जयपुर रहेगा। यह कार्रवाई 18 सितंबर को एक पशुपालक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। जिस शिकायत को दैनिक भास्कर एप में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। पशुपालक के पास आधार कार्ड न होने पर बीमार भैंस को वापस लौटने की शिकायत की गई थी। निदेशालय पशुपालन विभाग ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद यह निर्णय लिया है।


