दहीखेड़ा साप्ताहिक बाजार में पानी और बिजली की समस्या:15 गांवों के लोगों को परेशानी, पंचायत को 8 दिन में समाधान का निर्देश

झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र स्थित दहीखेड़ा कस्बे में हर शनिवार लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां पेयजल और बिजली की समस्या से व्यापारी और ग्रामीण परेशान हैं। बाजार में करीब 15 गांवों से हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। तेजाजी बड़ चौराहे और अस्पताल के सामने लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे कस्बे के लोगों और बाजार आने वाले ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत हर शनिवार शुल्क तो वसूलती है। फिर भी पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था और रात में बिजली की सुविधा नहीं दी जाती। ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से पंचायत को इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं। 19 सितंबर को दहीखेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भी यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। अब ग्रामीणों और व्यापारियों ने पंचायत को 8 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *