जोधपुर पुलिस ने अफीम की खेप पकड़ी:चित्तौड़गढ़ से लेकर आ रहा था मादक पदार्थ, बस से उतरते ही दबोचा

जोधपुर ग्रामीण की DST टीम ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो अफीम दूध के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ से अफीम की खेप लेकर आ रहा था। इसकी सूचना मिलने पर टीम ने बावड़ी के पास बस से उतर कर जा रहे आरोपी को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 2 किलो अफीम का दूध बरामद किया गया। इस पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने तस्कर सुरेश बिश्नोई निवासी अरनिया नाडा अनवाना को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया- विशेष टीम के कांस्टेबल राकेश नेहरा की सूचना पर बावड़ी में एक पेट्रोल पंप के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल जाते हुए नजर आया। जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2 किलो 70 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया। कार्रवाई में खेड़ापा थाने की पुलिस का भी सहयोग रहा। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के लोकल सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *