प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के चलते, झुंझुनूं में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गांधी चौक स्थित पुराने जनाना अस्पताल पीएचसी में हुए शिविर में भाजपा नगर मंडल, बगड़ मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर 148 यूनिट रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, बगड़ मंडल अध्यक्ष सुदर्शन चौमाल, और ग्रामीण मंडल के महामंत्री प्रकाश जांगिड़ ने किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा व प्रवीण स्वामी ने किया। नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है।” कार्यक्रम प्रभारी रवि लांबा और संयोजक ताराचंद सैनी ने रक्तदाताओं का आभार जताया। मेडिकल टीमों ने निभाई अहम भूमिका रक्त संग्रह बीडीके अस्पताल झुंझुनूं और सीकेआरडी अस्पताल की मेडिकल टीमों ने किया। डॉ. राकेश कुमार, श्यामसुंदर, अश्विनी, सरिता कुल्हार, डॉ. उस्मान समेत दर्जनों स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाया। स्वास्थ्य टीमों ने किया सहयोग रक्त संग्रह करने के लिए बी.डी.के अस्पताल झुंझुनू की टीम के डॉ. राकेश कुमार, श्यामसुंदर, अश्विनी, सरिता कुल्हार, सुरेश लुनिया, नरेश और सी.के.आर.डी. अस्पताल की टीम के डॉ. उस्मान, एलटी जतीन, अजीत राव, साहिल, कृष्ण, सचिन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता इस अवसर पर कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी, राकेश सहल, मुरारी सैनी, सौरभ सोनी, उमाशंकर महमिया, विनोद नायक , बाबूलाल माहिच, दयाराम सैनी, संदीप सैनी, मनोहर धूपिया, सुमंत अग्रवाल इस्लामपुर, प स सदस्य नंदलाल सैनी माखर, सुनील बिरख, नरेंद्र शर्मा, पार्षद विजय कुमार सैनी, अशोक प्रजापति, मनोज करोड़िया, श्यामसुंदर शर्मा, गोपाल सिंह शेखावत, नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, दिलीप सैनी, रामनिवास सैनी, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, गोपाल पुजारी, सुनील बिरख, महेश जीनगर, सुमेर कड़वासरा, विनोद गरवा, अरुणा सिहाग, ममता शर्मा, सावित्री सैनी, द्रौपदी गरवा, मंजू चौहान, सुधा पंवार, किरण चौधरी, शौकत अली चौहान, ज्योति प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र बंशीवाल, कपिल सोनी, सुनील मोरवाल, पार्षद प्रमोद जानू, इंद्राज सैनी, श्रीराम सैनी, ख्यालीराम कुमावत, सुनील सैनी, अजय सैनी, अजय कुलहरी, बलबीर बिरख, देवेंद्र, पंकज जांगिड़, विजेंद्र बिरख, सुल्तान सिंह महला, जगदीश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


