पाली में शनिवार दोपहर को शहर के व्यस्त मार्केट में एक 67 साल पुराने मकान की बालकनी अचानक गिर गई। हादसे में एसी का आउटलेट, शटर को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि आस-पास कोई था नहीं वर्ना बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर मलवा गिरने से लोगों को आने-जाने में भी हुई परेशानी। व्यस्त मार्केट में टला बड़ा हादसा यह हादसा शहर के व्यस्त बाजार में हुआ। जब एक 67 साल पुराने मकान के 2 फ्लोर की बालकनी अचानक टूटकर नीचे फर्स्ट फ्लोर की बालकनी से टकराई। जिससे दोनों बालकनी टूट गई और मलवा नीचे सड़क पर जा गिरा। बता दे कि इस मकान का एक हिस्सा बंद है और दूसरे हिस्से में एक परिवार रहता है। हालांकि, बालकनी टूटने के वक्त वहां कोई नहीं था और न ही वहां से कोई नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गिरी हुई बालकनी का मलबा नीचे खड़ी दुकान के शटर और बाहर लगे एसी के आउटलेट पर गिरा। आसपास खड़े लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंचे लोग और की निगम को सूचना मलवा सड़क पर गिरने की आवाज सून कर आस-पास के व्यापारी एकत्रित हुए। सूचना पर पूर्व पार्षद विकास बुबकिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना नगर निगम पाली के अधिकारियों को दी। गनीमत रही कि व्ययस्तम मार्केट होने के बाद भी उस समय उधर से कोई नहीं गुजरा वर्ना बड़ा हादसा हो जाता।


