बलरामपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का एक्शन:135 किलो गांजा, 1851 कफ सिरप बोतल और सैकड़ों टैबलेट जलाकर किया नष्ट

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की उपस्थिति में की गई। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की अध्यक्षता में थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स क्लब के पीछे यह कार्यवाही संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया का फोटो और वीडियो दस्तावेजीकरण किया गया। 135 किलो गांजा, सिरप और टैबलेट्स किए नष्ट रामानुजगंज, बसंतपुर, पस्ता और रघुनाथनगर थाना क्षेत्रों के प्रकरणों का न्यायालय द्वारा निपटारा किया जा चुका था। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 135.180 किलोग्राम गांजा, 42 गांजा के पौधे शामिल थे। साथ ही 1851 नशीली कफ सिरप की बोतलें, 1838 नशीली टेबलेट्स और 724 नशीले इंजेक्शन भी नष्ट किए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, सहायक आबकारी आयुक्त एस.एस. साहू, संबंधित थाना प्रभारी और डीसीआरबी शाखा के अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *