धौलपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन:विधायक धनकड़ बोले- समाज को नई दिशा देना हमारी जिम्मेदारी, स्वदेशी अपनाएं

धौलपुर के भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। विराटनगर विधानसभा के विधायक कुलदीप धनकड़ मुख्य मेहमान रहे। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच पर प्रबुद्धजन कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद झा, सह संयोजक राजीव रस्तोगी और सतीश शर्मा उपस्थित रहे। विशंभर दयाल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए नई योजनाएं ला रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने स्वदेशी सामान के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल की थीम पर काम करना है। प्रबुद्धजनों के सुझावों को प्रदेश और देश स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। राजीव रस्तोगी और सतीश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक विनोद झा ने सभी का आभार व्यक्त किया। धौलपुर के जाट समाज के प्रतिनिधियों ने पप्पू जाट के नेतृत्व में तलवार भेंट कर और साफा-माला पहनाकर नेताओं का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *