डूंगरपुर के चितरी थाना पुलिस ने देशद्रोही नारे लगाने वाले ड्राइवर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्राइवर अपने ही स्कूल के बच्चों के सामने देशद्रोही नारे लगाता और बच्चों से बोलने के लिए कहता था। पुलिस अब आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि चितरी थाना क्षेत्र के गडा जसराजपुर में एक निजी स्कूल बस के ड्राइवर शाहरुख ने बच्चों से देशद्रोही नारे लगवाए थे। इसे लेकर गांव के लोगों ने आक्रोश जताया था। बच्चों को बस में छोड़ने आए परिजनों के सामने भी ड्राइवर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता पाया गया। इसे लेकर गांव के लोगों ने आक्रोश जताया। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल दीपक कुमार पंड्या की ओर से थाने के देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसे लेकर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ड्राइवर शाहरुख ने देशद्रोही नारे लगाने के पीछे कारणों को लेकर कोई बात नहीं बताई है। वहीं अभी तक उसके कोई विदेशी लिंक भी नहीं मिला है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है।


