साइबर ठगी में बैंक खाता देने वाले दो आरोपी ​​गिरफ्तार:नावां शहर में खाताधारक से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नावां शहर निवासी सोहनलाल ने 18 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपना और अपने साथी भवानी शंकर का बैंक खाता जान-पहचान में हीरालाल, श्रवणराम और योगेश को दिया था। बाद में पता चला कि आरोपी साइबर ठगी में शामिल हैं। जब प्रार्थी ने बैंक में जाकर जानकारी ली तो खाते बंद मिले। आरोपियों से पासबुक और एटीएम वापस मांगने पर उन्होंने 50 हजार रुपये की मांग की। साथ ही धमकी दी कि किसी को बताया तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुढासाल्ट, जोबेनेर और कालवाड़ सहित कई स्थानों पर तलाश की। अंततः गौरवपुरा, लूणवा निवासी श्रवणराम (29) और योगेश कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी नन्दलाल के नेतृत्व में जगराम, प्रियंक कुमार, महेन्द्र कुमार, शिवपाल, संदीप और साइबर सैल से तुलसीराम की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी या बैंक खाते के दुरुपयोग की स्थिति में जिला साइबर हेल्पलाइन 8000372519 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *