टीबी मरीजों को मिली पोषण किट:हनुमानगढ़ में 2700 टीबी मरीज, 3000 से ज्यादा निक्षय मित्र तैयार

हनुमानगढ़ के एमजीएम राजकीय जिला अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। अस्पताल के फिजियोथैरेपी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 30 टीबी मरीजों को यह किट दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 2700 टीबी रोगी हैं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 3000 से अधिक निक्षय मित्र तैयार किए गए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर टीबी रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़े के दौरान विभाग का लक्ष्य वल्नरेबल महिलाओं की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग करना है। अब तक 60 प्रतिशत जनसंख्या की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। शेष 40 प्रतिशत की स्क्रीनिंग जल्द ही की जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकर सोनी और बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़ भी मौजूद रहे। विभाग का प्रयास है कि स्क्रीनिंग के दौरान पहचाने गए टीबी रोगियों का समय पर उपचार कर टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *