ट्रेनों में अब एक रुपए सस्ती मिलेगी पानी की बोतल:जीएसटी दर कम होने का असर, नई कीमतें 22 से लागू होंगी

हाल ही में जीएसटी की दरों में कमी की घोषणा का असर ट्रेनों व स्टेशन पर मिलने वाली पानी की बोतल पर भी होगा। रेल मंत्रालय ने देश के सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बेची जाने वाली पानी की बोतलों की कीमतें घटाने की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड की ओर से शनिवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, 22 सितंबर से रेल नीर और अन्य ब्रांड की पानी की बोतलों की अधिकतम रिटेल रेट में एक-एक रुपए की कमी की है। इनमें एक लीटर की बोतल की कीमत 15 रुपए से घटाकर 14 रुपए कर दी गई है, जबकि 500 मिली लीटर की बोतल अब 10 रुपए के बजाय 9 रुपए में मिलेगी। यह निर्णय GST की दरों में कमी के प्रत्यक्ष लाभ को यात्रियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। रेल बोर्ड के डायरेक्टर कैटरिंग ए. रंगराजन की ओर से जारी इस आदेश के तहत सभी भारतीय रेलवे के महाप्रबंधकों और IRCTC के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक को यह निर्देश दिया गया है, कि वे अपने क्षेत्राधिकार में 22 सितंबर से इस आदेश की पालना सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *