शंकर नगर में शराब दुकान खोलने का विरोध:NSUI का प्रदर्शन, आरोप- सदाचार सिखाने वाली सरकार ने स्कूल के बाहर खुलवा दी शराब दुकान

NSUI ने शनिवार को रायपुर के शंकर नगर में शराब दुकान खोलने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। NSUI का आरोप है कि शराब दुकान स्कूल और लाइब्रेरी के सामने खोल दी गई है। जो गलत और नियमों के खिलाफ है। इस विरोध प्रदर्शन को NSUI के अनुज शुक्ला और हेमंत पाल ने लीड किया। NSUI ने कहा कि सदाचार सिखाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने स्कूल के सामने ही शराब दुकान खुलवा दी। ऐसे नीतिगत निर्णयों से छात्रों, युवाओं और समाज के सांस्कृतिक परिवेश पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। NSUI की प्रमुख मांग कार्यक्रम में ये रहे मौजूद NSUI के इस प्रदर्शन में जिला महासचिव गावेश साहू, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर, जिला महासचिव रजत ठाकुर, लहरें विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित बंजारे, अरसलन, शुभ, तनिष्क, यश, मनीष, साहिल समेत कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *