सरकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंचाने की पहल:कलेक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण, समस्याओं का किया समाधान

डीग के जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने शनिवार को पंचायत समिति के दांतलोठी और बेढ़म गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पट्टे वितरित किए और पेंशन पीपीओ सौंपे। उन्होंने मंगला पशु बीमा योजना का लाभ दिलाया और बंटवारे के प्रकरणों का निपटारा किया। प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अधिकारियों और ग्रामीणों से संवाद किया। दांतलोठी शिविर में कलेक्टर ने साफ-सफाई और अनुशासन पर जोर दिया। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारा के निर्देश दिए। उन्होंने ई-केवाईसी कार्यों को तेज करने और गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी फैलाने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि शिविर औपचारिकता नहीं बल्कि संवाद और समाधान का मंच होना चाहिए। ग्रामीणों ने संतोष जताया कि शिविर में उन्हें बिना भटकाव के समय पर राहत मिल रही है। इन शिविरों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हुआ है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। मौके पर ही समाधान मिलने से छलकी खुशी राजेश्वरी देवी पत्नी मंगल सिंह निवासी ग्राम आजऊ को आज ग्राम पंचायत आजऊ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मंगला पशु बीमा योजना पॉलिसी जारी की गई। राजेश्वरी ने बताया कि काफी समय से मंगला पशु बीमा योजना के लिए प्रयासरत थी, लेकिन इस कैम्प में पशुपालन विभाग के द्वारा जल्दी मेरे पशुओं का बीमा जारी कर दिया। पुष्पा पत्नी मुकेश निवासी ग्राम दांतलौठी तहसील जनूथर जिला डीग की निवासी ने बताया कि मुझे विधवा पालनहार योजना का पहले से लाभ मिल रहा है, लेकिन काफी दिन से सत्यापन के लिये बहुत परेशान थी। मुझे ग्राम में जानकारी मिली की शनिवार को दांतलौठी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मेरी समस्या का समाधान हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *