पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को डूंगरपुर के सागवाड़ा पहुंचे। यहां एआईसीसी मेंबर दिनेश खोड़निया के माताजी की विनयांजलि सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर निशाना साधा। रशिया ने भी साथ नहीं दिया उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत का साथ किसी देश ने नहीं दिया। जबकि चीन खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़ा था। अमेरिका ने क्या किया सबको पता है। रशिया ने भी साथ नहीं दिया। भारत सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है। डबल इंजन का नारा फेल हुआ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूंगरपुर सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से सागवाड़ा के लिए रवाना हुए। गहलोत ने कहा कि सरकार के डबल इंजन का नारा फेल हो गया है। हर गांव में राज नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि विपक्ष की आलोचना को स्वीकार करे। प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी उन्होंने कहा कि प्रदेश में चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन सरकार का कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी हो रही है। करप्शन की हदें पार हो गई है। ज्यूडिशियली, ईडी, सीबीआई ये सब दबाव में है। जिससे लोग घबराए हुए है। निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की ड्यूटी पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वोट चोरी की बात सामने आ रही है। ये नौबत क्यों आई। चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वे निष्पक्ष चुनाव करवाए। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। हालात गंभीर है। पूर्व मंत्री रामपाल जाट, पूर्व मंत्री अर्जुन बामणिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


