पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के देखरेख में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को लेकर शनिवार को कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया। पाली कांग्रेस विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर बनाए गए परिपत्र सहित दिशा निर्देशों व बूथ स्तर पर वोट चोरी रोकने के लिए अभियान के बिंदुवार विषयों पर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। प्रभारी देवल ने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस दौरान विधायक भीमराज भाटी, जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव भूराराम सीरवी, पाली विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, महिला कांग्रेस नेता नीलम बिड़ला, ब्लॉक प्रभारी गुलाबसिंह गिरवर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं वक्ताओं ने संबोधित करते हुए इस अभियान में जोर-शोर से जुट जाने की बात कही। बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी, प्रकाश सांखला, सीताराम टांक, मदनसिंह जागरवाल, भंवर राव, रंगराज मेहता, यशपाल सिंह कुंपावत, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, एसी विभाग जिलाध्यक्ष रतन उद्देश, गोरधन प्रजापत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी, पाली युवा कांग्रेस के कृष्णा सांसी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता लाल मोहम्मद सिंधी, संतोषसिंह बाजवा, बाबू भाई गोरी, मंगलाराम चौधरी, महावीर कटारिया, तालिब अली चूडीघर, दिलीप ओड, शहजाद शेख, ताराचन्द चन्दनानी, रमेश चावला, मोनू मेघवाल, रघुनाथ सिंह मंडली, रज्जाक भाई चढ़वा, कलीम अख्तर, रफीक चौहान, अश्कर कुरैशी, अशोक कुलदीप, राजेन्द्र घावरी, मांगूसिंह दुदावत, अमराराम पटेल, शकील अहमद नागोरी, आमीन अली रंगरेज, विनोद मोदी, सुरबाला काला सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।


