किशनगढ़बास में शहरी सेवा शिविर:पीएम आवास और स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिले चेक

किशनगढ़बास में सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को बासकृपाल नगर स्थित संस्कृत स्कूल में शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्थान के स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री खर्रा ने नगर पालिका की सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। नगरपालिका कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना के लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने मंत्री को पत्र सौंपकर खैरथल और किशनगढ़बास को ट्विन सिटी के रूप में विकसित करने की मांग की। साथ ही पुरानी आबादी के पट्टा आवेदन में छूट देने और कोटकासिम नगर पालिका को बीड़ा की तरह पट्टा जारी करने का अधिकार देने की मांग भी रखी। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी समेत कई भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *