करौली में नेशनल हैरिटेज क्विज:13 स्कूलों के 125 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, लोकहितकारी स्कूल की टीम विजेता

करौली में भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक) चैप्टर के देखरेख में नेशनल हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भंवर विलास मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राज पंडित प्रकाश चंद्र जती ने वेद मंत्रोच्चारण और मां सरस्वती की पूजा से की। प्रतियोगिता में लोकहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इशांत चतुर्वेदी और पूर्वी चतुर्वेदी की टीम प्रथम स्थान पर रही। माधव बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रुद्रादित्य शर्मा और जिज्ञा शुक्ला की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में लिखित परीक्षा हुई। इससे चयनित 4 टीमों के बीच दूसरे चरण में क्विज का आयोजन हुआ। क्विज मास्टर राजेंद्र दीवान ने भारत, राजस्थान और करौली की विरासत से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में “सेलिब्रेटिंग इंडिया पोस्टर प्रतियोगिता” के पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। इंटैक चैप्टर करौली को देशभर में बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड मिलने पर राजेंद्र दीवान को सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिता में निशब्द मूकबधिर स्कूल और एकट बोध ग्राम के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णावतार सिंह ने किया। पुष्पेंद्र बंसल और मोतीलाल शाक्यवाल ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *