स्पा संचालक गिरफ्तार, कई दिन से था फरार:सी फॉर्म के बिना ठहराई थी थाईलैंड की युवतियां, पुलिस ने मारा था छापा

जोधपुर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने स्पा संचालक को गिरफ्तार किया है। स्पा संचालक को विदेशी युवतियों को बिना सी फॉर्म के ठहराने पर विदेशी विशेष अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। भगत की कोठी थाना अधिकारी राजीव भादू ने बताया कि 26 अगस्त को रेजिडेंसी रोड पर स्थित नमस्ते स्पा एंड सालों सेंटर पर छापा मारा गया था जिसमें तीन थाईलैंड की युवतियां बिना सी फॉर्म के ठहरे हुई पाई गई। मौके से स्पा संचालक उदित कनौजिया फरार हो गया।
इसकी सूचना सीआईडी जोन जोधपुर को दी गई जिस पर सीआईडीसीबी जॉन जोधपुर निरीक्षक मोहनदास की रिपोर्ट पर धारा 7 /14 विदेशी विषय अधिनियम 1946 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर फरार आरोपी उदित कनौजिया पुत्र राजेंद्र कनौजिया निवासी इंदिरा कॉलोनी, एयर फोर्स रोड को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *