जयपुर के आमेर रोड स्थित वायुसेना विद्यालय में शनिवार को दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा है” अभियान शुरू किया गया। स्कूल मीडिया इंचार्ज घनश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि जलमहल की पाल पर “स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत” का संदेश दिया गया। कक्षा 7वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। छात्रों ने जलमहल और गुर्जर घाटी क्षेत्र में रैली निकाली। जलमहल की पाल पर सफाई कर स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्कूल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्क्वाड्रन लीडर कुणाल ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को उन्नति का मंत्र मानने और जीवन में अपनाने का आग्रह किया। स्कूल प्राचार्या सीमा भाटी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर वारंट अफसर अभिमन्यु मिश्रा और जूनियर वारंट अफसर संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।


