ACB भरतपुर की टीम ने नदबई तहसीलदार को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तहसीलदार ने जमीन नामांतरण खोलने के एवज में एक लाख रुपए की मांग की थी। कार्रवाई शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे हुई। परिवादी को तहसील कार्यालय में बने सरकारी आवास पर ही रुपए लेकर बुलाया था। एसीबी टीम ने की बड़ी कार्रवाई एसीबी भरतपुर की टीम को शिकायत मिली थी कि, नदबई तहसीलदार विनोद मीणा नामांतरण खोलने के लिए एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एक लाख से 80 हजार में हुई डील जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ने परिवादी से पहले 1 लाख रुपए की डिमांड की। बाद में बातचीत के बाद 80 हजार रुपए में तय हुआ। शनिवार को परिवादी ने तहसीलदार को 80 हजार रुपए दिए, उसी दौरान एसीबी ने तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीपी अमित सिंह ने दी कार्रवाई को अंजाम पूरी कार्रवाई का नेतृत्व भरतपुर एसीबी के एसीपी अमित सिंह ने किया। एसीबी की टीम अभी तहसीलदार से पूछताछ कर रही है। वहीं पंचायत समिति कार्यालय में ACB की टीम डॉक्यूमेंट्स को खंगाल रही है।


