उदयपुर में 21 सितंबर को हिन्दुस्तान जिंक की और से वेदांता हिन्दुुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन का दूसरा एडिशन रविवार को आयोजित होगा। आगाज सुबह 5 बजे फील्ड क्लब से होगा। मैराथन की शुरूआत उदयपुर फील्ड क्लब से होगी। इस बार देश के 27 राज्यों एवं विदेश से कुल 7 हजार से अधिक धावक दौड़ में शामिल होंगे। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल नंद घर द्वारा चलाए जा रहे रन फॉर जीरो हंगर अभियान के तहत भारत में कुपोषण को खत्म करने के लिए काम किया जा रहा है। इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शीर्ष धावकों के साथ शांत फतहसागर झील के चारों और एवं अरावली वादियों के पास से गुजरेंगे। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी एवं रेस वीथ चैंपियंस की अलग-अलग श्रेणियां होंगी, फिनिशरर्स को शहर की सुंदरता का अनुभव करने करने के साथ साथ विशिष्ट मेडल प्रदान किए जाएंगे। मैराथन में प्रोफेशनल एथलीट, सीनियर सिटिजन, दिव्यांग और बच्चे शामिल होंगे। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टरों द्वारा संचालित चिकित्सा स्टेशन और आराम करने के स्थान गीताजंली हॉस्पिटल की और से उपलब्ध कराए जाएंगे।


