राजस्थान के गांवों में खुलेंगे उत्कर्ष किसान स्टोर:किसानों को बिचौलियों से मुक्ति, डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधी बिक्री का मौका

उत्कृष्ट किसान ऐप ने राजस्थान के सभी जिलों में किसान स्टोर खोलने की योजना बनाई है। कंपनी के सीईओ नकुल परिहार ने बताया कि यह पहल ग्रामीण भारत को डिजिटल क्रांति से जोड़ने के लिए की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। साथ ही खरीदारों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है। किसान स्टोर के माध्यम से उपज सीधे किसान से ग्राहक तक पहुंचेगी। यह प्लेटफॉर्म किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाएगा। किसान अब अनाज, बीज, खाद और अन्य कृषि उत्पादों की बिक्री सीधे कर सकेंगे। इस पहल से किसानों के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस योजना की एक विशेष बात यह है कि ग्राहक अपने पसंदीदा गांव के उत्पाद सीधे खरीद सकेंगे। इससे उन्हें अपनी पसंद के क्षेत्र के शुद्ध और पारंपरिक स्वाद वाले उत्पाद मिल सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *