राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती कैलेंडर में बड़ा संशोधन किया है। जिसके तहत कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा, परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा और परमेश्वर महिला सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी और संविदा आयुष अधिकारी भर्ती, प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा और परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी की गई भर्ती परीक्षा की तारीख इससे पहले प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा 2 नवंबर परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा 3 नवंबर और पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित की जानी थी। बोर्ड ने इनमें से प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती और परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जबकि महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख फिलहाल जारी नहीं की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव बी सी बधाल ने बताया कि बोर्ड द्वारा बीते दिनों भर्ती कैलेंडर जारी किया था। जिसमें संशोधन करते हुए आज तीन भर्ती परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है। जबकि चार भर्ती परीक्षाओं की नई तारीख जारी की गई है। जो इसी साल नवंबर से अगले साल फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप हिस्सा ले सकेंगे। जिसके एडमिट कार्ड भर्ती परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी होंगे।


